Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
    • धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
    • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
    • धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
    • राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
    • छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      November 15, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

      November 14, 2026

      अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव

      November 14, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

      November 14, 2026

      राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन

      November 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
    छत्तीसगढ

    जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट

    Publicuwatch24.com-धमतरी। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को निर्धारित तिथि पर आसानी से धान विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही है।
    इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय को मिला। उन्होंने आज भटगांव सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में अपना 58 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। पाण्डेय के पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि प्राप्त की और बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना पूरा धान एक ही बार में बेच दिया।
    किसान पाण्डेय बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा काफी आसान हुई है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से उन्हें समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित दिन पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपनी पूरी उपज का विक्रय कर दिया। एक ही बार में पूरा धान बिक जाने से उन्हें बार-बार उपार्जन केंद्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हुई।
    उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग आगामी खेती-किसानी की आवश्यकताओं तथा घरेलू कार्यों को पूरा करने में करेंगे। समय पर धान की बिक्री होने से आगामी कृषि कार्यों की तैयारी और परिवार की जरूरतों के प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।
    पाण्डेय ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। टोकन मिलने से लेकर उपार्जन केंद्र में धान बेचने तक की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।
    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली सहित उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज का व्यवस्थित ढंग से विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। किसान एकांत पाण्डेय का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा

    November 14, 2026

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

    By Publicuwatch AutherNovember 15, 2026

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट Publicuwatch24.com-धमतरी।…

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    November 15, 2026

    धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

    November 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

    November 15, 2026

    धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना

    November 15, 2026

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    November 15, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.