publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। रायपुर नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी कर नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस-मटन दुकानों और पशुवध गृहों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री और परोसने पर रोक रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ
नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध पूरे नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी रहेगा। इसके दायरे में मांस-मटन की खुदरा दुकानें, पशुवध गृह और ऐसे सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल होंगे, जहां मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री या परोसने का काम किया जाता है। यानी 8 नवंबर को शहर में मांस-मटन का कारोबार पूरी तरह बंद रखना होगा। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी इस आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा।
शासन के निर्देश पर नगर निगम ने जारी किया आदेश दरअसल, महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से दिया गया है। शासन के निर्देशों के पालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। महापौर मीनल चौबे ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने निगम के स्वास्थ्य विभाग और जोन स्तर के अधिकारियों को निगरानी रखने तथा प्रतिबंधित गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Saturday, November 7
