Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

    November 3, 2026

    राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री बघेल

    November 3, 2026

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
    • राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री बघेल
    • मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
    • राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी
    • पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल
    • राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति
    • कांकेर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राज्योत्सव 2026
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री बघेल

      November 3, 2026

      मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

      November 3, 2026

      राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

      November 3, 2026

      पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

      November 3, 2026

      राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति

      November 3, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
    रायपुर

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के कर कमलों से हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद  योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष  येतराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर,सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष  देवीचंद राठी, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का,  प्रशांत श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, सुधा साहू, गणमान्य अतिथि, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर  जगन्नाथ वर्मा,  सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की जनहितकारी पहल से प्रदेश के सभी वर्गों में सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।
    सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी निर्णय से छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य के रूप में पहचान मिली। उन्होंने श्री वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। साथ ही सड़क, आवास, स्कूल, पंचायत और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्योत्सव के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और नागरिकों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर विकास में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल करने पर जिले वासियों को बधाई दी।
    महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने राज्योत्सव के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है। इन प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
    विधायक  सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेशवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी। आज राज्य सरकार उनकी परिकल्पना के अनुरूप प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। समर्थन मूल्य मे 21 क्विंटल धान खरीदी हो या महतारी वंदन की राशि 1 हजार रूपये प्रति माह महिलाओ के खाते मे आ रहा हैं। ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब किसान, युवा, महिलाएं और समाज के सभी वर्ग मिलकर विकास की प्रक्रिया में योगदान दें। उन्होंने अंचल में विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
    छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता और किसानों को लाभ पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं।
    शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समग्र विकास तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जिले में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
    कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राज्योत्सव के अवसर पर कहा कि महासमुंद जिले ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास के कई आयाम तय किए है और विकास की उंचाईयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि जिले की प्राचीन धरोहर सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले की लगभग 3 लाख 8 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लखपति दीदी अभियान में निर्धारित लक्ष्य 22,546 के विरुद्ध 32,799 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में 1,17,866 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 5,400 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से लगभग 31 करोड़ लीटर वर्षाजल संचयन क्षमता विकसित की गई है। जिले में 204 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 6 सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूर्णता की ओर है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से नए नगरपालिका भवन के निर्माण की योजना है।
    जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में राज्योत्सव के इस अवसर पर जिले और राज्य की तरक्की की सराहना की और सभी लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी। राज्योत्सव में 16 विभागों द्वारा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जहां नागरिकों को शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग और जनसंपर्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग के स्टॉल शामिल थे।
    राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया तथा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां मनमोहक रही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री बघेल

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

    By Publicuwatch AutherNovember 3, 20260

    खालबहारा मेन रोड से पंचायत भवन तक 1.50 किलोमीटर मार्ग का होगा निर्माण 1 करोड़…

    राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री बघेल

    November 3, 2026

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

    November 3, 2026

    राज्योत्सव हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, गौरवशाली विरासत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक: मंत्री बघेल

    November 3, 2026

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.