publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश संभावनाओं और हरित ऊर्जा विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की योजनाओं तथा राज्य में स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।
यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को छत्तीसगढ़ की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending
- जगदलपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- नरक चतुर्दशी पर जलाएं यम दीपक, कुछ बातों का रखें ध्यान, छोटी सी भूल पड़ेगी भारी!
- राज्योत्सव 2026 में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय बना आकर्षण का केंद्र, नागरिकों को मिल रही विभागीय सुधारों की जानकारी
- तीरंदाजी में चमकी संध्या, राष्ट्रीय पदक से भारतीय टीम तक पहुंचीं
- सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में राज्योत्सव का किया शुभारंभ, प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
- राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ को सुशासन में आदर्श, अर्थव्यवस्था में सशक्त और विकास में अग्रणी राज्य बनाना हमारा संकल्प – राज्यपाल रमेन डेका
Tuesday, November 3
