publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले की नगर पंचायत शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस केंद्र के निर्माण से नगर में कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
यह पहल नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्वच्छ एवं सुंदर शिवनंदनपुर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र के माध्यम से कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल, बाबूलाल अग्रवाल, अजय गोयल, ललित गोयल, मनीबग्गा, अंशुल गोयल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर और नगर पालिका भवन के कार्यों का किया निरीक्षण
- पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार की तस्वीर
- राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, मौके पर ही बन रहे निःशुल्क बस पास
- शहरी स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी मजबूती : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
- वरिष्ठ नेता स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- बीजापुर में राज्योत्सव की भव्य तैयारियां पूरी, आज मिनी स्टेडियम में सजेगा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का मंच
Monday, November 2
