publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को लेकर बयान दिया है. उन्होंने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को बड़ी सफलता बताते हुए सीबीआई और केंद्रीय जांच एजेंसियों की पीठ थपथपाई.
CM साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को बताया बड़ी सफलता
रायपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने महादेव सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तार को बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) लगातार प्रयास कर रही थी. अब इस मामले में जल्द कई बड़े खुलासे होंगे. मुख्यमंत्री ने CBI और सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी.
महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच जारी है. राज्य सरकार की ओर से इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी गई थी. वहीं ED ने भी उसके खिलाफ अभियोजन शिकायत (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) दाखिल की है.
ओमान से सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
CBI की ओर से 1 नवंबर 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. इसके आधार पर उसे ओमान में तलाश कर रॉयल ओमान पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद CBI और ED ने उसके खिलाफ जुटाए गए साक्ष्यों के साथ ओमान सरकार को औपचारिक प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजा.
भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों, इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो और ओमान के संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई. अनुमति मिलने के बाद CBI की एक विशेष टीम मस्कट पहुंची और सौरभ चंद्राकर को भारत लेकर आई.
सौरभ चंद्राकर को आज लाया जाएगा रायपुर
CBI के अनुसार, भारत पहुंचने के बाद सौरभ चंद्राकर की मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे रायपुर लाया जाएगा. उसे 2 नवंबर को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा.
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
