publicuwatch24.-तखतपुर। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से सब स्टेशन ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ऑपरेटर को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र का है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में 32 वर्षीय अमन साहू ठेका कंपनी के अंतर्गत स्टेशन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात अमन साहू सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था। रातभर ड्यूटी करने के बाद सुबह जब रिलीवर ऑपरेटर सब स्टेशन पहुंचा, तब हादसे की जानकारी सामने आई। अमन सब स्टेशन के कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, यह जांच का विषय है। एक युवा कर्मचारी की इस तरह असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने बिजली विभाग और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जांच के बाद सामने आएगा हादसे का कारण
आरोप है कि जान जोखिम में डालकर काम करने वाले ऑपरेटर को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। हालांकि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, हादसे के वास्तविक कारण और विभागीय जिम्मेदारी को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कुरेली सब स्टेशन में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आखिर बिजली जैसी जोखिम भरी व्यवस्था में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या ठेका कंपनी और विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था? इन सवालों के जवाब अब जांच में तलाशने होंगे। फिलहाल एक 32 वर्षीय युवा ऑपरेटर की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- राज्योत्सव 2026: 36 विभूतियों को मिलेगा प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा
- छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल: मीडिया कर्मियों के लिए ‘स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप जारी
- बिहान योजना से जशपुर की ग्रामीण महिलाएं बन रहीं लखपति दीदी, स्वरोजगार से मिल रही नई पहचान
- अनूप की उपलब्धि रायगढ़ जिले के लिए गौरव का क्षण, युवा खिलाडि़यों को मिलेगी प्रेरणा: वित्त मंत्री चौधरी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया सादर नमन
- अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि, हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकाला
- राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था
Sunday, November 1
