publicuwatch24.-जगदलपुर: बस्तर में विजयादशमी का पर्व इस बार पुलिस और आम जनता के लिए खास संदेश लेकर आया। दशहरे के अवसर पर जगदलपुर स्थित पुलिस लाइन में बस्तर पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक हथियारों और पुलिस वाहनों का विधि-विधान से पूजन किया। पूजा-अर्चना में बस्तर आईजी बद्रीनाथ मीणा, एसपी सलभ सिन्हा समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और DRG के जवान शामिल हुए। विजयादशमी के मौके पर पुलिस लाइन में उन अत्याधुनिक हथियारों और संसाधनों को विशेष रूप से शामिल किया गया, जिनका इस्तेमाल नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकों में तैनात जवानों द्वारा ऑपरेशन के दौरान किया जाता रहा है। दूरस्थ पुलिस कैंपों में सुरक्षा के लिए उपयोग होने वाले हथियारों को भी पुलिस लाइन लाकर पूजा में शामिल किया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे विधि-विधान के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पुलिस वाहनों का भी पूजन किया गया। विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की यह परंपरा पुलिस बल के लिए अपने कर्तव्य, साहस और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जाती है।
बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष विजयादशमी का पर्व बस्तर पुलिस और यहां की जनता के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सलवाद की वजह से बस्तर के लोगों और सुरक्षा बलों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और कई जवानों व नागरिकों ने अपनी जान गंवाई। एसपी ने कहा कि सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और लगातार चलाए गए अभियानों के चलते बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। ऐसे में इस बार पुलिस के साथ-साथ बस्तर की जनता भी विजयादशमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मना रही है। नक्सल विरोधी अभियानों में इस्तेमाल किए गए अत्याधुनिक हथियारों और अन्य संसाधनों की पूजा की गई। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने बस्तर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
Trending
- अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़की मंत्री राजवाड़े, फर्जी केस बनाकर ग्रामीणों को फंसाने का लगाया आरोप, दिया सख्त निर्देश
- महाअष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पिपरिया के 6 दुर्गा पंडालों में की पूजा-अर्चना
- महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन
- जिन हथियारों से नक्सलियों का किया मुकाबला, विजयादशमी पर पुलिस ने उनका किया पूजन
- छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार
- मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी
- कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने चंद्रपुर क्षेत्र पहुँचकर पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
Tuesday, October 20
