publicuwatch24.-रायपुर। अडानी समूह के संभावित भिलाई स्टील प्लांट दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने इस्पात मंत्रालय से भ्रम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
भाजपा मुख्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट को लेकर कांग्रेस के लगातार बयान आ रहे हैं. कांग्रेस का बीएसपी पर दिया बयान भ्रामक है. सरकार स्टील उद्योग के आधुनिकीकरण के साथ विस्तार पर काम कर रही है. निकाय चुनाव के चलते भूपेश बघेल सबको भ्रमित कर रहे हैं.
राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है. बाहरी उद्योगपतियों के लिए कांग्रेस समर्पित है. कांग्रेस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहती है. मैं कांग्रेस को चेतावनी देना चाहती हूं. सत्ता की राजनीति के लिए जनता में भ्रम ना फैलाएं. नगरीय निकाय चुनाव में भ्रामक झूठ फैलाने लोगों से आम जनता को बचना चाहिए.
Trending
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
- वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
Sunday, October 25
