publicuwatch24.-जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर 5 लाख से ज्यादा की अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसे दशहरा मेले में बेचने की तैयारी थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी में पकड़ाया 5.6 लाख का शराब
यह पूरा मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा में छापेमारी की। इस दौरान 75 पेटी मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब में गोवा व्हिस्की की 3 हजार 750 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रुपये बताई गई है।
दशहरा मेले में बेचने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी दुलगो कवासी शराब को दशहरा मेले में बेचने के लिए घर में जमा करके रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ बस्तर पुलिस सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य
- गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में घुली मिठास, किसानों का बढ़ा भरोसा
- समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें नहीं तो होगी कार्रवाई-प्रमुख अभियंता केके कटारे
- विशेष लेख : रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी,औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
- राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Monday, October 19
