publicuwatch24.-बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में मुक्तिधाम के पास बने अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर पर रविवार की रात भीषण आग लग गई. रहवासियों में घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घरों में मौजूद थे. दहशत में कुछ महिलाओं और बच्चों ने जान बचाने के लिए पहले और दूसरे फ्लोर से छलांग लगा दी, जिसमें एक के घायल होने की सूचना है. गनिमत रही घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक, सरकंडा थाना इलाके के मुक्तिधाम के पास बने अटल आवास के ग्राउंड फ्लोर में रविवार देर रात आग लग गई. आग की चपेट में आने से आवास के बाहर खड़ी करीब 6 बाइक जलकर खाक हो गईं. आग की लपटें से निकल रहे धुएं को देखकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना और उन्होंने बचने के लिए परिवार समेत छलांग लगा दी. बाद में आसपास रहने वाले लोगों ने रस्सी और कपड़े के सहारे महिलाओं और बच्चों को छत से उतारा. करीब 75 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया.
आग लगने के बाद आवास में रहने वाले लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन धुएं और आग के कारण कई लोग भीतर ही फंस गए. स्थिति बिगड़ती देख लोगों में दहशत फैल गई. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रस्सी के सहारे रेस्क्यू अभियान चलाया गया. बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद राहत कार्य तेज किया गया. घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने देर रात आग पर काबू पाया. आग लगने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई थी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी.
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य
- गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में घुली मिठास, किसानों का बढ़ा भरोसा
- समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें नहीं तो होगी कार्रवाई-प्रमुख अभियंता केके कटारे
- विशेष लेख : रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी,औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
- राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Monday, October 19
