publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन साल की मासूम बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश का विरोध करना दादी को महंगा पड़ गया। आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा का है। बताया जा रहा है कि राजकुमारी यादव शनिवार देर रात अपने घर पर थीं। इसी दौरान पड़ोसी प्रशांत शुक्ला वहां पहुंचा। रात करीब 10 बजे तीन साल की बच्ची को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
बच्ची को ले जाने से रोकने पर मारा चाकू
बच्ची की दादी राजकुमारी यादव ने इसका विरोध करते हुए उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने पहले गाली-गलौज की और फिर अपने पास रखे धारदार चाकू से महिला पर हमला कर दिया। हमले में राजकुमारी यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजन घायल राजकुमारी यादव को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी प्रशांत शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। तीन साल की मासूम को जबरन ले जाने की कोशिश और उसका विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की मौत से इलाके में चिंता का माहौल है। अब पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू, 154 किलोमीटर मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य
- गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में घुली मिठास, किसानों का बढ़ा भरोसा
- समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें नहीं तो होगी कार्रवाई-प्रमुख अभियंता केके कटारे
- विशेष लेख : रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी,औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
- राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Monday, October 19
