publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर में विकास के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो दूरस्थ इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां कर रही है। बस्तर जिले की सीमा से लगे एक गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण एक बीमार महिला को कावड़ में उठाकर अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं। वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
मामला सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत एलेंगनार के माला पारा का बताया जा रहा है। झीरम घाटी से लगे इस इलाके में सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण गांव तक 108 एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में बीमार महिला को ग्रामीण कंधों पर कांवड़ के सहारे ऊंचे पहाड़ से नीचे उतारकर अस्पताल ले जा रहे हैं।
वीडियो में युवक अपनी परेशानी बताते हुए कह रहा है कि गांव में बच्चा हो, बुजुर्ग हो या कोई जवान, बीमार पड़ने पर इसी तरह कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ता है। मरीज को कोड़ापोदर और झीरम तक ले जाने की मजबूरी है। युवक ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि आखिर गांव की सड़क की समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है।
अब सवाल यह है कि आजादी के इतने साल बाद भी ग्रामीणों को इलाज के लिए इस तरह की मुश्किलों से कब राहत मिलेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस तस्वीर को देखकर गांव तक सड़क और एंबुलेंस की सुविधा पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे?
Trending
- बस्तर दशहरा में अनोखी बेल पूजा की रस्म, जोड़ी बेल फल से जुड़ी है देवी दंतेश्वरी और मां माणिकेश्वरी की रोचक कथा
- छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी, CM साय 20 अक्टूबर को ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन
- बस्तर दशहरा में शामिल होने मां दंतेश्वरी की डोली और राजछत्र दंतेवाड़ा से रवाना, दी गई भावभीनी विदाई
- मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशों पर फसलों की देखरेख और नुकसान की रोकथाम पर जोर
- साउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल
- बुजुर्ग महिला की हत्या: तीन साल की पोती को उठाकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोकने पर मार दिया चाकू
- छत्तीसगढ़ में अनोखा दुर्गा पंडाल: कॉपी-किताब और पेन से सजावट, विसर्जन के बाद बच्चों में बांटे जाएंगे सामान
Sunday, October 18
