publicuwatch24.-गरियाबंद। गरियाबंद के देवभोग परिक्षेत्र में अभयारण्य सीमा से लगे जंगलों में लगे सीताफल की अवैध बिक्री और परिवहन हो रहा है. सूचना पर देवभोग वन परिक्षेत्र के अमले ने ओडिसा पासिंग पिकअप को पकड़ने में कामयाबी पाई है.
दरअसल, अभयारण्य सीमा से लगे जंगल में लगने वाले सीता फल में अलग ही मिठास होती है. उच्चतम क्वालिटी के होने के कारण इस पर दूसरे राज्य के बिचौलियों की नजर होती है. स्थानीय कोचिए बाहरी बिचौलियों को बेच देते हैं.
बीते दिनों ओडिसा और झारखंड से पहुंचे पिकअप में 300 रुपया प्रति कैरेट की दर पर इसकी अवैध बिक्री और परिवहन का प्रयास हो रहा था। सूचना मिलने पर वन अमले ने पिकअप को घेरा. झारखंड पासिग गाड़ी जहां भागने में कामयाब रही, वहीं ओडिशा पासिंग गाड़ी को पकड़ने में अमले ने कामयाबी पाई.
वन विभाग ने 48 कैरेट सीताफल के साथ पिकअप को जब्त कर वन अधिनियम और बायो डाइवर्सिटी उल्लंघन मामले में कार्रवाई की है. इसके साथ ही मामले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है.
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
