publicuwatch24.-कोरिया। जिस जमीन पर परिवार की पीढ़ियां निवास करती आ रही थीं, उसका पट्टा मिलने से ग्राम अंगा निवासी लालप्रसाद साहू के परिवार को मालिकाना हक मिला है। मजदूरी कर तीन सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करने वाले 31 वर्षीय लालप्रसाद के नाम भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा बना है।
स्वर्गीय माखन लाल साहू के पुत्र लालप्रसाद बताते हैं कि उनके बाबा इस जमीन पर काबिज थे। परिवार का यहां पचास वर्षों से अधिक समय से कब्जा था, लेकिन जमीन का पट्टा नहीं बना था।
वर्ष 2025-26 में भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत श्री लालप्रसाद साहू के नाम से पट्टा जारी हुआ। इससे लंबे समय से निवासरत परिवार को जमीन पर अपने अधिकार का दस्तावेज प्राप्त हुआ।
लालप्रसाद ने पट्टा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उनके परिवार के लिए यह पट्टा उस जमीन पर अधिकार की पहचान है, जहां उनकी पिछली पीढ़ियां भी निवास करती रही हैं।
Trending
- ’किसानों की सुविधा सर्वाेपरि, आगामी धान खरीदी के लिए समय रहते पूरी करें सभी तैयारियां: खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल’
- नियद नेल्ला-नार 2.0 और बस्तर मुन्ने 2.0 की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दूरस्थ गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर
- पीएम किसान सम्मान निधि से गंगाधर साहू को खेती में मिल रहा आर्थिक संबल, खाद-बीज की खरीदी में हो रही मदद
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : बरसात में टपकती थी घर की छत, पीएम आवास योजना से नरेन्द्र साहू को मिला पक्का आशियाना
- मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान: मोतियाबिंद के ऑपरेशन से सोमारू राम के जीवन में लौटी रोशनी
- विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर पंचरक्षक अभियान, वॉकाथॉन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
- पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का किया भूमिपूजन
Friday, October 16
