publicuwatch24.-कोरिया । पारिवारिक माहौल मे केवल गृहिणी के रूप में घर सम्हालने की जिम्मेदारी रखने वाली महिलाओं के लिए अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कहीं ना कहीं पति या फिर परिवार पर निर्भर होना ही पड़ता है। ऐसी महिलाओं की कठिनाई को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी की गई महतारी वंदन योजना ने लाखों घरेलू महिलाओं को अपने खर्चों का अधिकार दे दिया है। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत ओड़गी में रहने वाली प्रमिला अपने पति नरेश राजवाड़े के साथ एक किसान परिवार में रहती हैं।
आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से दैनिक जरूरतों के लिए भी लगने वाली मामूली रकम या तो अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से लेनी पड़ती थी। वह कई बार अपने बच्चे के स्कूल जाने के लिए बस की फीस जमा करने के लिए किसी को कहने में भी संकोच करती थीं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने प्रमिला जैसी लाखों महिलाओं की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। प्रमिला मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब वह हर माह अपनी महतारी वंदन की राशि को बच्चे की सुरक्षित आवाजाही पर बस की फीस के रूप में खर्च करती हैं इससे उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हुई हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
