publicuwatch24.-कोरिया। महिलाएं यदि ठान लें तो कुछ भी कर सकती हैं। अपनी तरक्की की राह ढूढ रही श्रीमती सुनीता को जब बिहान की मदद मिली तो उन्होने एक किराने की दुकान से ही अपनी आर्थिक तरक्की की राह बना ली। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत सलगंवाकला के आश्रित गांव कर्री में रहने वाले श्री बसंतलाल एक किसान परिवार के मुखिया हैं, इनकी पत्नी श्रीमती सुनीता साहू के साथ इन्होने आगे बढ़ने के लिए एक दुकान से शुरूआत की और आज अपने संपूर्ण खर्चों के अलावा एक से डेढ़ लाख रूपए सालाना बचत भी कर पा रहे हैं। सोनहत अंतर्गत ग्राम कर्री की श्रीमती सुनीता साहू आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं।
सिलाई से आगे का सफर
गांव में रहने वाले साधारण परिवार की सदस्य श्रीमती सुनीता साहू पूर्व में अपने पति के साथ सिलाई का कार्य करती थीं, जिससे परिवार की आजीविका संचालित होती थी। सीमित आय के कारण परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत जय माँ ईश्वरी स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हुआ। समूह से जुड़ने के पश्चात उन्हें विभिन्न चरणों में डेढ़ लाख रूपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपनी आजीविका गतिविधियों के विस्तार में किया।
किराना दुकान, मनिहारी व सिलाई सेंटर संग बकरी पालन
श्रीमती सुनीता ने अपने पति के साथ सिलाई कार्य जारी रखते हुए बिहान की मदद से पहले किराना एवं मनिहारी दुकान का संचालन प्रारंभ किया। इसके व्यवस्थित संचालन के साथ ही अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में पारंपरिक बकरी पालन गतिविधि को भी व्यवसायिक स्तर पर आरंभ किया। अब इनके पास तीन व्यवसाय हैं और तीनों से उन्हें निश्चित आय प्राप्त होने लगी है। एक संकल्प के साथ हुई शुरुआत ने सुनीता के पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को बदल कर रख दिया है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
अपनी लगन, कड़ी मेहनत एवं परिवार के सहयोग से अपनी आजीविका गतिविधियों का निरंतर विस्तार कर एकसाथ किराना दुकान, मनिहारी, सिलाई सेंटर एवं बकरी पालन का व्यवसाय करते हुए आत्मविश्वास से भरपूर सुनीता कहती हैं कि संघर्ष के दौर में बिहान ने मदद की और उन्हे आज एक व्यवसायी बना दिया है। अब हर माह पच्चीस से तीस हजार रूपए बच जाते हैं। बिहान योजना के माध्यम से प्राप्त विŸाीय सहयोग और स्वयं के प्रयासों से श्रीमती सुनीता साहू ने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि लखपति दीदी के रूप में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
