Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत

    October 28, 2026

     श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
    •  श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना
    • मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
    • ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिला था शव, मृतक की पहचान होते ही सामने आई बड़ी जानकारी .
    • बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण
    • खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
    • BJP का बड़ा फैसला, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जुड़ी बड़ी खबर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

       श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

      October 28, 2026

      मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

      October 28, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

      October 28, 2026

      बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण

      October 28, 2026

      हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, 42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

      October 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सेवा की कहानी : आयुष्मान भारत योजना से धामा बाई कोसरिया को मिला निःशुल्क उपचार
    रायपुर

    सेवा की कहानी : आयुष्मान भारत योजना से धामा बाई कोसरिया को मिला निःशुल्क उपचार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 12, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में विशेष भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के ग्राम पिलवापाली निवासी श्रीमती धामा बाई कोसरिया को योजना के अंतर्गत पैर के गंभीर घाव का निःशुल्क उपचार मिला, जिससे उन्हें दर्द एवं परेशानी से राहत मिली। जिले में अब तक 10 लाख 54 हजार 744 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 95.4 प्रतिशत है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में 31 हजार 283 आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी बनाए गए हैं।
    श्रीमती धामा बाई कोसरिया के पैर में गंभीर घाव होने के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। घाव के कारण दर्द एवं असहजता बनी हुई थी। वहीं इलाज में होने वाले खर्च को लेकर परिवार भी चिंतित था। स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रदान किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उनका लगातार 6 दिनों तक निःशुल्क उपचार किया गया। इस दौरान उन्हें आवश्यक दवाइयां, ड्रेसिंग एवं चिकित्सकीय निगरानी उपलब्ध कराई गई। समुचित उपचार के बाद श्रीमती धामा बाई कोसरिया के पैर के घाव में काफी सुधार हुआ। दर्द एवं परेशानी में राहत मिलने के साथ उनकी सामान्य गतिविधियों में भी सुधार आया। योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार मिलने से उनके परिवार को इलाज के आर्थिक बोझ से राहत मिली।
    श्रीमती धामा बाई कोसरिया ने भावुक होकर कहा कि मेरे पैर में घाव होने के कारण मुझे काफी परेशानी हो रही थी। अस्पताल में छह दिनों तक भर्ती रहकर मेरा इलाज हुआ। आयुष्मान योजना के तहत मेरा उपचार निःशुल्क किया गया, जिससे मेरे परिवार पर इलाज का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। डॉक्टरों एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने अच्छी देखभाल की। मैं आयुष्मान योजना के लिए बहुत आभारी हूं।
    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पात्र हितग्राहियों को योजना के प्रावधानों के अनुसार सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने में सहायक है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने तथा बीमारी के समय आर्थिक बोझ कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

     श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत

    By Publicuwatch AutherOctober 28, 20260

    publicuwatch24.-एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सेवा पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का…

     श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

    October 28, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत

    October 28, 2026

     श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात

    October 28, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.