publicuwatch24.-कोरबा। आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य की राह खोलती है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की इसी पहल के तहत कोरबा के बालको जोन कार्यालय परिसर में आयोजित सेवा संकल्प शिविर में 287 हितग्राहियों को कुल 57 लाख 40 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। ‘सेवा हेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आयोजित शिविर में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने हितग्राहियों को चेक प्रदान किए।
श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 233 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 20 हजार रुपये की दर से कुल 46 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता पात्र हितग्राहियों को आर्थिक मजबूती देने और उनके परिवारों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी बनेगी। इसी प्रकार, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के अंतर्गत 54 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 20 हजार रुपये की दर से कुल 10 लाख 80 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। इस सहायता से पात्र श्रमिक परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी और वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से कर सकेंगे।
शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राहियों को सुविधा मिली। शासन की इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सहायता पहुंचाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार के जीवन स्तर में सुधार के अवसर उपलब्ध कराना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के माध्यम से कुल 287 हितग्राहियों तक 57.40 लाख रुपये की सहायता पहुंचाई गई। सभी हितग्राहियों ने योजना से लाभान्वित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
Trending
- बस्तर दशहरा: रथ बनाने वाले शिल्पकारों के सम्मान में झुके हाथ, सेवानिवृत्त शिक्षिका मनकुंवर सोनी ने पेश की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल
- उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से छत्रपाल सिंह कंवर ने संवारी खेती, सालाना आय बढ़कर 4-5 लाख रुपये तक पहुंची
- सरकार पहुंच रही नागरिकों के द्वार, शिविरों में मिल रहा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- सेवा संकल्प शिविर में श्रमिक परिवारों को मिला आर्थिक संबल, 287 हितग्राहियों को 57.40 लाख रुपये की सहायता
- जतमई धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने विधायक, कलेक्टर सहित नागरिकों ने किया श्रमदान
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग : JCCJ ने ‘ज्ञानू और जानू’ की निकाली बारात, अमित जोगी बोले – वोट चोरी को जनता नहीं करेगी बर्दाश्त
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत -छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
Saturday, October 10
