publicuwatch24.-कोरिया । छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में सहायक बन रही है। ग्राम ओड़गी निवासी श्रीमती उर्मिला राजवाड़े, पति हरिनंदन राजवाड़े, इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग अपनी जरूरतों और इलाज संबंधी खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं।
उर्मिला राजवाड़े बताती हैं कि आज के समय में बढ़ती महंगाई और घरेलू जरूरतों के बीच परिवार का खर्च चलाना आसान नहीं है। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही इलाज पर होने वाले खर्च में भी मदद प्राप्त कर रही हैं।
वे कहती हैं कि योजना से मिलने वाली यह सहायता मुश्किल समय में राहत देती है और अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करती है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है।
उर्मिला राजवाड़े के लिए महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक मदद का माध्यम है, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को पूरा करने में भी सहायक है।
Trending
- CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
- सेवा की कहानी : ’महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को संवार रहीं सुषमा राजवाड़े’
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सेवा की कहानी : ’सुरक्षित प्रसव के बाद लता को मिला प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ’
- सेवा की कहानी : ’महतारी वंदन योजना से उर्मिला राजवाड़े को मिल रहा आर्थिक संबल’
- महतारी वंदन योजना से आशादेवी के बच्चों की पढ़ाई हुई आसान, आर्थिक तंगी के बीच मिली राहत
Friday, October 9
