publicuwatch24.-कोरिया। प्रदेश की लाखों महिलाओं को जब से महतारी वंदन योजना के तहत सीधे मदद मिल रही हैं वह अपने परिवार के साथ ज्यादा आत्मसम्मान से जीवन यापन करने लगी हैं। एक ओर इस राशि से उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं वहीं अनेक महिलाओं के लिए यह एक पारिवारिक जिम्मेदारी में हाथ बंटाने का माध्यम बन गई है। कोरिया जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत के ग्राम नवगई में रहने वाली आशादेवी अब एक जिम्मेदार मां के साथ पारिवारिक खर्च सम्हालने वाली गृहणी भी हो गई हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वह अपने बच्चों के पढ़ाई का खर्च उठा रही हैं।
श्रमिक परिवार की सदस्य श्रीमती आशादेवी ने बताया कि उनके परिवार में मजदूरी और कृषि ही आय का एकमात्र साधन है इसके अलावा उनके परिवार के पास नियमित आय का कोई स्रोत नहीं है। ऐसे में उन्हे जब बच्चों की पढ़ाई के लिए हर दो माह बाद फीस देनी होती थी तो उसके लिए कर्ज भी लेना पड़ जाता था। लेकिन मुख्यंमत्री श्री विष्णुदेव की योजना ने उन्हे प्रतिमाह राशि देकर मजबूत किया है।
श्रीमती आशादेवी ने बताया बताया कि उनको महतारी वंदन का एक हजार हर माह मिलता है उसका उपयोग आपने बच्चों की पढ़ाई में करती है। उन्होंने बताया कि जब महतारी वंदन योजना नहीं चल रहा था तब वे ऋण लेकर के बच्चों की पढ़ाई करती थी जब से महतारी वंदन मिल रहा है उसे उन्होंने अपना कर्ज चुकाकर अपने बच्चों के पढ़ाई में खर्च करती हैं।
Trending
- CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
- सेवा की कहानी : ’महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को संवार रहीं सुषमा राजवाड़े’
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सेवा की कहानी : ’सुरक्षित प्रसव के बाद लता को मिला प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ’
- सेवा की कहानी : ’महतारी वंदन योजना से उर्मिला राजवाड़े को मिल रहा आर्थिक संबल’
- महतारी वंदन योजना से आशादेवी के बच्चों की पढ़ाई हुई आसान, आर्थिक तंगी के बीच मिली राहत
Friday, October 9
