publicuwatch24.-तखतपुर। बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग स्थित लाखासर मोड़ के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा गोबर फेंक जाने से बहुजन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा के पास धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने इस कृत्य को महापुरुष के अपमान के साथ सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के चेहरे सहित पूरी प्रतिमा पर गोबर फेंका है। घटना के बाद बहुजन समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
5 दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं तो चक्काजाम
बहुजन समाज पार्टी तखतपुर के महासचिव अखिलेश कोशले ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को 5 दिवस के भीतर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अखिलेश कोशले ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो बहुजन समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिलासपुर-तखतपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
फिलहाल, बहुजन समाज के लोगों का धरना जारी है, और पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपी तक कितनी जल्दी पहुंचती है, और सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य पर क्या कार्रवाई करती है।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
