Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल

    October 6, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
    • सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत
    • दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा
    • राज्यपाल डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
    • ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
    • बालोद में युवती पर एसिड अटैक का सनसनीखेज खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
    • रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट आने की जरूरत होगी खत्म, टाटीबंध-बिरगांव में खुलेंगे नए उपपंजीयक कार्यालय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल

      October 6, 2026

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

      October 6, 2026

      सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत

      October 6, 2026

      दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा

      October 6, 2026

      राज्यपाल डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट

      October 6, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बालोद में युवती पर एसिड अटैक का सनसनीखेज खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ

    बालोद में युवती पर एसिड अटैक का सनसनीखेज खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 6, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे युवती के प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती का अन्य से अफेयर और शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी।
    लाइब्रेरी से घर लौटते समय किया हमला
    जानकारी के मुताबिक, बालोद शहर निवासी युवती रोज की तरह सोमवार को लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद युवती को तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तांदुला डैम की ओर भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में सर्च अभियान शुरू किया गया।
    CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
    उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटना स्थल के साथ-साथ शहर के अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर पर गया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान यश ने शुरुआत में कई मनगढ़ंत कहानियां बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। कड़ाई से पूछताछ में उसने युवती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की और बताया कि युवती का किसी अन्य जगह अफेयर था और वह शादी के लिए तैयार नहीं थी, जिससे वह नाराज था।
    तीन महीने पहले बनाई थी एसिड अटैक की योजना
    पुलिस के मुताबिक, यश ने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम, निवासी भैरमगढ़, बीजापुर के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाई थी। यश के कहने पर करण 26 सितंबर को बालोद पहुंचा। दोनों ने 27 सितंबर को एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, उस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
    5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम
    इसके बाद 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे युवती जब लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी यश के कहने पर करण कुंजाम ने उस पर एसिड फेंक दिया। वारदात के बाद करण मौके से भागकर तांदुला बांध पहुंचा। वहां से लिफ्ट लेकर वह झलमला और मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। इधर, यश के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने करण की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया।
    एसिड और वारदात के समय पहने कपड़े जब्त
    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया एसिड और वारदात के समय पहने गए कपड़ों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    गिरफ्तार आरोपी
    यश कुमार सोनकर, पिता ईश्वर लाल सोनकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम नेवारिकला, वार्ड नंबर 11, जिला बालोद।
    करण कुंजाम, पिता दिनेश कुंजाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, भैरमगढ़, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर।
    संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को दें सूचना
    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, आरक्षक संजय सोनी समेत कोतवाली बालोद थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं और युवतियों का पीछा करने, धमकी देने या परेशान करने जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
    एसिड जहां से लिया गया वहां भी होगी कार्रवाई
    एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि पूरे मामले में दुर्ग से अपराधियों ने एसिड खरीदा है उस पर भी जांच चल रही है। एसिड बेचने वाले के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया, दोनों आरोपी बीजापुर में रहकर पढ़ाई करते थे, जिसकी वजह से दोनों में दोस्ती थी। इसी दोस्ती की कसम देकर घटना को अंजाम दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

    October 5, 2026

    सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, 500 से अधिक लोग बाइक रैली में होंगे शामिल

    October 5, 2026

    शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल

    By Publicuwatch AutherOctober 6, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। बिलासपुर के ग्राम लिम्हा की महिलाओं के लिए घर तक नल से पानी पहुंचना…

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत

    October 6, 2026

    दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा

    October 6, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल

    October 6, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

    October 6, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत

    October 6, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.