publicuwatch24.-रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा और चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए एक हाईवा और 6 ट्रैक्टर सहित कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम पिपरदा से एक हाईवा, पीथमपुर से 3 ट्रैक्टर तथा चांपा के हसदेव नदी क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी 7 वाहनों को खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस थाना चांपा एवं कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सतत निगरानी रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Trending
- ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने बड़ी पहल: ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान
- हर महीने की सहायता बनी राधा पुरामे की सेहत का सहारा, महतारी वंदन योजना से दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में मिल रही मदद
- छुट्टी के बाद बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पढ़ाई और स्कूल की जरूरतों पर जाना हाल
- विशेष लेख : पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू ,षष्ठी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान
- दो कमरों से शुरू हुआ सफर, आज सूकर पालन से 11 लाख रुपये का शुद्ध लाभ
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : गांव तक पहुंची बस तो आसान हुआ सफर, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीणों के जीवन में आया बदलाव
- वैज्ञानिक तकनीकों से मछली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पहल, 300 मत्स्य किसानों को मिला प्रशिक्षण
Tuesday, October 6
