publicuwatch24.-सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से महिला (40 वर्षीय) के साथ जादू टोना करने का आरोप लगाकर बर्बरता का मामला आया है. जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने महिला से गाली-गलौज किया. निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर जमकर पीटा. मारपीट में शरीर के हिस्सों में चोटें आई. इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी गई.
जमीन विवाद को लेकर रंजिश
पूरा मामला रामानुजनगर थाना इलाके के परशुरामपुर सोरीपारा गांव का है. जहां गोंड जाति की बजारो बाई शनिवार सुबह अपने घर के बाड़ी में उड़द के फल तोड़ रही थी. तभी उनके पड़ोस में रहने वाली धनमतिया वहां पहुंच गई. उसने टोनही होने का आरोप लगाते हुए अश्लील गाली-गलौज की. फिर उसकी बहु और 2 अन्य महिलाएं भी आ गई. सभी ने मारपीट करते हुए पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और पेड़ से बांध दिया.
पेड़ से बांधकर पीटा
आरोपियों ने पीड़िता के साथ जान से मारने की धमकी देकर जमकर मारपीट की और लज्जा को भंग किया. इस दौरान घर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों और परिजनों ने बीच बचाव किया, जिसके बाद पीड़िता के हाथ पैर खोलकर आजाद कराया गया. मारपीट में सिर, कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं.
जेल भेजे गए आरोपी
पीड़िता की पति ने थाना पहुंचकर घटना के संबंध में शिकायत दी. इसके आधार पर पुलिस ने धारा 76, 127 (2), 296, 351(3) 115(2), 3 (5) बीएनएस और टोनी प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. घटना में शामिल चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 19 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
Trending
- पानी लाने की मशक्कत से मिली राहत, लिम्हा में घर-घर पहुंचा पेयजल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 से पेयजल समस्या का समाधान, तपकरा के करीब 200 परिवारों को मिली राहत
- दिव्यांग बच्चों की राह होगी आसान, राज्यपाल डेका ने बाल कल्याण परिषद को प्रदान किया ई-रिक्शा
- राज्यपाल डेका से कामधेनु विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों ने की भेंट
- ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन
- बालोद में युवती पर एसिड अटैक का सनसनीखेज खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
- रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट आने की जरूरत होगी खत्म, टाटीबंध-बिरगांव में खुलेंगे नए उपपंजीयक कार्यालय
Tuesday, October 6
