publicuwatch24.-रायपुर। कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की लाश
यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। व्यक्ति की लाश मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल प्लॉट के अंदर घने जंगल में मिली। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब एक महिला की नजर लाश पर पड़ी, तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीण, पार्षद और जनप्रतिनिधियों को दी।
CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।
पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा
इस मामले में कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Trending
- सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
- मिट्टी की दीवारों से पक्के आशियाने तक: राजा राम के वर्षों पुराने सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया आकार
- सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
- धुंधली नजर से साफ दुनिया तक… चिरायु ने कृष्णा की जिंदगी में लौटाई उम्मीद
- सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, 500 से अधिक लोग बाइक रैली में होंगे शामिल
- शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब जरूरी दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
- सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
- रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
Monday, October 5
