publicuwatch24.-रायपुर। राज्य में महिलाओ को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए पूरे देष में लागू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान योजना से जुड़कर लाखों महिलाओं का दैनिक जीवन पूरी तरह से बदल रहा है। ऐसे ही एक सामान्य जीवन से निकलकर अपने लिए खुद की किराना दुकान चलाने वाली कोरिया जिले की प्रतिमा सूर्यवंषी अब अपने ही परिवार के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा हैं उनकी लखपति दीदी बनने की कहानी कोरिया जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत दूरस्थ गांव धनपुर में अन्य घरेलू महिलाओं के लिए प्रेरणा का कारण बन रही है।
कुछ करने की चाह
एक सामान्य किसान परिवार की महिला होने से श्रीमती प्रतिमा सूर्यवंषी भी खेत और घर के चूल्हे चौके तक ही सीमित रहती थीं। परिवार के पास अन्य आय के स्रोत ना होने से हमेषा आर्थिक संकट सामने खड़ा रहता था। ऐसे मे ंएक दिन गांव में बिहान से जुड़ने और उसके फायदे बताने के लिए कुछ महिलांए आई। इनसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन बिहान योजना के बारे मे जानकर प्रतिमा के मन में स्वयं को स्थापित करने की चाह जगी।
स्व सहायता समूह से शुरूआत
बिहान की मैदानी टीम की समझाइष पर गांव की महिलाओं ने मिलकर चांद स्व सहायता समूह बनाया। प्रतिमा इससे सदस्य के तौर पर जुड़ी और इन महिलाओं ने अपने लिए मदद की राह चुनी। बिहान के माध्यम से समूह को पहले आरएफ और फिर सीआईएफ से मदद प्राप्त हुई। इसके बाद प्रतिमा ने समूह के माध्यम से दो लाख रूपए का बैंक ऋण प्राप्त किया।
किराना का व्यवसाय
अपने व्यवसाय के चयन पर खुषी व्यक्त करते हुए प्रतिमा ने बताया कि यह मुख्यालय से दूर का गांव है इससे गांव मे हर दिन दैनिक उपयोग का सामान ही सबसे ज्यादा जरूरी होता था। इसी सोच के साथ उन्होने अपने घर पर ही किराने का व्यवसाय आरंभ किया और दैनिक जीवन की हर जरूरत की चीजें रखीं। जल्द ही उनका यह कार्य गांव में स्थापित हो गया और अब इससे अच्छी आय सुनिश्चित हुई है।
Trending
- सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
- रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलता है जीवन का संबल:मंत्री श्रीमती राजवाड़े
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
- सेवा संकल्प अभियान के तहत नर्मदापुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित
- सेवा की कहानी : बैंगन की उन्नत खेती से किसान हरिहर साय ने बढ़ाई आमदनी
- ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग, नर्सिंग स्टाफ 7 अक्टूबर से करेंगे चरणबद्ध प्रदर्शन
- प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय सम्मान
- प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंची प्रशासन की टीम: संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात
Monday, October 5
