publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक श्री आशीष टिकरिया ने आज रायपुर स्थित जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपने नए दायित्व का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री टिकरिया ने विभागीय कार्यप्रणाली, विभिन्न शाखाओं की गतिविधियों और शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभाग के कामकाज को लेकर चर्चा की तथा जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, तथ्यपरक एवं समयबद्ध बनाने पर जोर दिया।
Trending
- यूथ कांग्रेस में फर्जी वोटिंग का आरोप: अजय चंद्राकर ने की CBI जांच की मांग, कहा- चंदे के जरिए दी जा रही सदस्यता
- बस्तर के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग: प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने CM साय और केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, जोरा नाला की नई DPR पर जोर
- महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को राज्यपाल रमेन डेका ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
- सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई
- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन, हर महीने 4 से 5 हजार रुपए के बिजली बिल से मिली राहत
- विशेष लेख : अन्नदाता के सम्मान से समृद्ध गांवों तक: कृषि और ग्रामीण विकास की नई दिशा
- आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला
Friday, October 2
