publicuwatch24.-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। बचेली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-3 निवासी श्रीमती सुधा पटवा के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान पोषण और देखभाल का सहारा बनी। योजना से मिली सहायता का उपयोग उन्होंने अपनी सेहत और नवजात बेटी की देखभाल में किया। वहीं बेटी के जन्म पर मिली प्रोत्साहन राशि को उसके भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिया।
गर्भावस्था के दौरान सुधा को योजना के तहत 3 हजार रुपये की सहायता मिली। इस राशि से उन्होंने दूध, फल और अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री खरीदी। शिशु के जन्म के बाद मिली 2 हजार रुपये की अगली किस्त से उन्होंने अपने आहार के साथ नवजात बेटी के लिए कपड़े और देखभाल की जरूरी सामग्री खरीदी।
दूसरी संतान के रूप में बेटी के जन्म और आवश्यक टीकाकरण पूरा होने पर सुधा को 6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली। उन्होंने इस राशि को खर्च करने के बजाय बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिया। इस तरह योजना से मिली सहायता ने मातृत्व के दौरान उनकी जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत की शुरुआत भी कराई।
सुधा बताती हैं कि गर्भावस्था में मिले 3 हजार रुपये से मैंने अपने खान-पान का ध्यान रखा। प्रसव के बाद मिली राशि से अपनी खुराक और बेटी की देखभाल का सामान लिया। दूसरी बेटी के जन्म पर मिले 6 हजार रुपये उसकी सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर दिए। इससे मेरी सेहत का ध्यान रखने और बेटी के भविष्य के लिए बचत शुरू करने में मदद मिली।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
- डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बस्तर में सशक्तिकरण की नई मिसाल
- आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
- मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026
- सेवा की कहानी : स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षा: राजनांदगांव की कुमारी बाई के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन से आया सकारात्मक बदलाव
- सेवा संकल्प अभियान से मातृत्व को मिला संबल, बेटी के भविष्य की मजबूत हुई नींव
- सेवा की कहानी : एनआरसी का कमाल कोरबा के नन्हें आकाश ने जीती कुपोषण से जंग, चेहरे पर लौटी मुस्कान
- लखपति दीदी डोंगरगढ़ की दिनेश्वरी सोरी ने बिहान योजना से बदली तकदीर
Wednesday, September 30
