Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान : दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी

    September 29, 2026

    एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल, CM साय के निमंत्रण को स्वीकार किया

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा संकल्प अभियान : दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी
    • एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल, CM साय के निमंत्रण को स्वीकार किया
    • BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी
    • लोकल से ग्लोबल हुई छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं, CM साय का अटल संकल्प ला रहा रंग
    • शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
    • 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
    • सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा संकल्प अभियान : दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी

      September 29, 2026

      एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      September 29, 2026

      राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल, CM साय के निमंत्रण को स्वीकार किया

      September 29, 2026

      लोकल से ग्लोबल हुई छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं, CM साय का अटल संकल्प ला रहा रंग

      September 29, 2026

      शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

      September 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    रायपुर

    एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 29, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर हुआ मंथन
    नवाचार, तकनीक, वित्त और बेहतर कारोबारी वातावरण के जरिए एमएसएमई को सशक्त बनाने पर जोर

    publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) छत्तीसगढ़ राज्य परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का सोमवार को उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने शुभारंभ किया। “नवाचार एवं सतत औद्योगिक विकास द्वारा एमएसएमई का सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव के पहले दिन 250 से अधिक उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, वित्तपोषण, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
    कॉन्क्लेव का उद्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और आर्थिक विकास में छोटे उद्योगों, कारखानों और कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। एमएसएमई के विकास के लिए बेहतर कानून-व्यवस्था, सुगम सड़क संपर्क और त्वरित स्वीकृतियां आवश्यक हैं। राज्य सरकार इन तीनों क्षेत्रों में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन द्वारा उद्योग नीति बनाई गई है जिसमें एमएसएमई के साथ समावेशी विकास दिखाई देता है।
    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य की औद्योगिक विकास नीति के केंद्र में एमएसएमई है। सरकार का प्रयास है कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों के उद्यमियों को भी उद्योग स्थापना और संचालन से संबंधित सेवाएं उतनी ही सहजता और तेजी से मिलें, जितनी राजधानी रायपुर में उपलब्ध हैं।
    छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष  राजीव अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में तैयार भूमि और प्लग-एंड-प्ले अधोसंरचना विकसित होने से छोटी औद्योगिक इकाइयों को तेजी से उत्पादन शुरू करने में मदद मिलेगी।
    एमएसएमई राज्य की औद्योगिक मूल्य-श्रृंखला की रीढ़
    सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के चेयरमैन एवं  बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक  बजरंग गोयल ने एमएसएमई को राज्य की औद्योगिक मूल्य-श्रृंखला की रीढ़ बताते हुए कहा कि सीआईआई उद्योग और शासन के बीच सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
    सीआईआई छत्तीसगढ़ एमएसएमई पैनल के संयोजक एवं आरती स्पंज एंड पावर लिमिटेड के निदेशक  आदित्य मूंदड़ा ने विषय प्रवर्तन करते हुए तकनीक, वित्त और अनुपालन सुधार को एमएसएमई के विकास के तीन महत्वपूर्ण आधार बताया। सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के वाइस चेयरमैन एवं अविनाश ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री आनंद सिंघानिया ने आभार व्यक्त किया।
    वित्त पोषण और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष चर्चा
    “एमएसएमई विकास का वित्त पोषण” विषय पर आयोजित सत्र में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के संयुक्त सचिव  विनम्र मिश्रा ने एमएसएमई क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक 7.3 करोड़ से अधिक उद्यम पंजीयन हो चुके हैं तथा क्रेडिट गारंटी योजना में एक करोड़ गारंटी का आंकड़ा पार किया जा चुका है। उन्होंने अप्रैल 2025 से लागू संशोधित एमएसएमई वर्गीकरण सीमाओं के संबंध में भी जानकारी दी।
    “एमएसएमई विकास हेतु ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उद्योग दृष्टिकोण” सत्र में उद्योग संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन के संचालक प्रभात मलिक ने राज्य में सिंगल-विंडो प्रणाली, समयबद्ध स्वीकृतियों और अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रश्नोत्तर के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने स्वीकृतियों की समय-सीमा, निरीक्षण, भूमि आवंटन और विलंबित भुगतान सहित विभिन्न व्यावहारिक विषयों पर चर्चा की।
    सत्र में क्रेडाई के अध्यक्ष  पंकज लाहोटी, ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (आरएडीए) के अध्यक्ष  कैलाश खेमानी तथा छत्तीसगढ़ चौंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  सतीश थौरानी ने उद्योग जगत से जुड़े व्यावहारिक सुझाव रखे। कॉन्क्लेव से प्राप्त प्रमुख सुझावों को सीआईआई द्वारा राज्य शासन को सौंपा जाएगा।
    एआई से लेकर बड़े कॉर्पाेरेट बनने की यात्रा तक हुआ मंथन
    कॉन्क्लेव में “एआई एडवांटेज” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन सीआईआई छत्तीसगढ़ एमएसएमई पैनल के सह-संयोजक एवं रायपैसा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक  इरफान बुखारी ने किया। इसके साथ ही “एसएमई से बड़े कॉर्पाेरेट तक की यात्रा” विषय पर सीईओ राउंड टेबल में उद्यमों के विस्तार, प्रबंधन और विकास से जुड़े अनुभव साझा किए गए। समापन वक्तव्य सीआईआई छत्तीसगढ़ एमएसएमई पैनल के सह-संयोजक एवं सत्यम एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक  रोमिल राठी ने दिया।
    कॉन्क्लेव का दूसरा दिन एमएसएमई पेशेवरों के व्यावहारिक क्षमता निर्माण पर केंद्रित रहेगा। इसमें टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) पर प्रशिक्षण के माध्यम से उपकरणों की दक्षता बढ़ाने और डाउनटाइम कम करने के उपाय बताए जाएंगे। इसके बाद “काइजेन विद एआई” सत्र में शॉप-फ्लोर पर निरंतर सुधार और उत्पादकता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल, CM साय के निमंत्रण को स्वीकार किया

    September 29, 2026

    लोकल से ग्लोबल हुई छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं, CM साय का अटल संकल्प ला रहा रंग

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201966

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    सेवा संकल्प अभियान : दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी

    By Publicuwatch AutherSeptember 29, 20260

    एक ही शिविर में 27 नए आधार, 15 आधार अपडेट और 112 कार्ड वितरित; 155…

    एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल, CM साय के निमंत्रण को स्वीकार किया

    September 29, 2026

    BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी

    September 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान : दुर्गम अबूझमाड़ के गांवों तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, कुतुल शिविर में दर्जनों आधार व जन्म प्रमाण पत्र जारी

    September 29, 2026

    एमएसएमई छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति मुर्मु 23 अक्टूबर को मुरिया दरबार में होंगी शामिल, CM साय के निमंत्रण को स्वीकार किया

    September 29, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201966

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.