Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

    September 28, 2026

    विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- राज्यपाल रमेन डेका

    September 28, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट में दाखिल याचिका को निरस्त करने लगाया था SLP

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
    • विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- राज्यपाल रमेन डेका
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट में दाखिल याचिका को निरस्त करने लगाया था SLP
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
    • जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को मिली नई पहचान
    • ’कहानी सेवा की’ : ’लम्बा इंतजार हुआ खत्म, जमीन को मिला अपना अधिकार
    • ’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
    • ’सेवा की कहानी’ : ’प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

      September 28, 2026

      विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- राज्यपाल रमेन डेका

      September 28, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

      September 28, 2026

      विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

      September 28, 2026

      सर्वश्रेष्ठ संयुक्त प्रदर्शन के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार अपने नाम की नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी

      September 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मदनपुर में चूड़ी बनाने का हुनर सीख रहीं 200 से अधिक महिलाएं
    रायपुर

    मदनपुर में चूड़ी बनाने का हुनर सीख रहीं 200 से अधिक महिलाएं

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 27, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    कलेक्टर ने प्रशिक्षण का किया अवलोकन, स्वयं भी आजमाई चूड़ी बनाने की कला
    कौशल प्रशिक्षण से महिलाओं के लिए स्व-रोजगार के नए अवसर तैयार करने की पहल

    publicuwatch24..-रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ते हुए नए कौशल से प्रशिक्षित करने की दिशा में अभिनव पहल की जा रही है। जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से उन्हें कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड सूरजपुर में सिलफिली के मदनपुर में चूड़ियों को आकार देते हाथ अब अपनी आजीविका की नई राह भी गढ़ रहे हैं। यहां समूह की 200 से अधिक महिलाएं कौशल प्रशिक्षण के तहत चूड़ी बनाना सीख रही हैं। जहां महिलाएं कांच, मेटल एवं लाख की चूड़ियां बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं।
    कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और चूड़ी बनाने की प्रक्रिया को देखा और समझा। और उनसे इस काम को सीखने के अनुभव के बारे में पूछा।
    कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी जिस लगन से चूड़ी बनाना सीख रही हैं, वही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अभ्यास के साथ आपका हुनर और निखरेगा। आपकी अपने हाथों से बनी चूड़ियां आपकी पहचान बनेंगी उन्होंने कहा कि लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपकी मेहनत अन्य महिलाओं को भी कुछ नया सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी।
    इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने स्वयं चूड़ी बनाने की कला को आजमाया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का उत्साह बढ़ाया, समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से बनी चूड़ियां कलेक्टर को भेंट कीं।
    सिलफिली के मदनपुर में जिले की 21 महिला समूहों की 200 से अधिक सदस्य चूड़ी निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण के उपरांत इस कौशल को आय के स्रोत के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को एक माह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य उन्हें ऐसा कौशल देना है, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद चूड़ी निर्माण को आय के साधन के रूप में अपना सकें। जिससे समूह की महिलाएं प्रतिदिन लगभग 300 से 400 रुपये तक की आय अर्जित कर सकती हैं।
    प्रशिक्षण के साथ कच्चे माल की उपलब्धता पर भी काम किया जा रहा है। वर्तमान में चूड़ी निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा माल फिरोजाबाद से मंगाया जा रहा है। आगामी समय में भविष्य में कांच प्लांट यूनिट स्थापित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर आवश्यक सामग्री तैयार करने के साथ वेस्टेज का भी बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। ताकि चूड़ी निर्माण की गतिविधि को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके।
    प्रशिक्षण के प्रारंभिक चरण में महिलाओं को कांच, मेटल और लाख की चूड़ियां बनाने के साथ डिजाइनिंग एवं अन्य तकनीकी कौशल भी सिखाया जा रहा है। महिलाएं इस कला में दक्ष होकर बेहतर आय अर्जित करने में सक्षम हो सकती हैं। प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को आवश्यक कच्चा माल उपलब्ध कराने तथा उनके द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।
    चूड़ी निर्माण के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में इस कौशल को विकसित करने की पहल महिलाओं के लिए एक नया अवसर है। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं के लिए यह केवल चूड़ी बनाने की कला सीखने का मौका नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से परिवार की आय में योगदान देने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम है।
    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन महिलाओं को समूहों और कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। और समूह की महिलाएं मदनपुर में अपने हुनर से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और काम के अवसर उपलब्ध हों, तो महिलाएं नए क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकती हैं।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शिवानी जायसवाल संबंधित जन मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

    September 28, 2026

    विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- राज्यपाल रमेन डेका

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201965

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

    By Publicuwatch AutherSeptember 28, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। स्वच्छता में सहभाग स्वच्छ भारत – विकसित भारत अभियान के अंतर्गत भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस…

    विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- राज्यपाल रमेन डेका

    September 28, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट में दाखिल याचिका को निरस्त करने लगाया था SLP

    September 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

    September 28, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल

    September 28, 2026

    विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- राज्यपाल रमेन डेका

    September 28, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट में दाखिल याचिका को निरस्त करने लगाया था SLP

    September 28, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201965

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.