publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर विद्या भारती के विद्यार्थियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया है और इस आयोजन ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।
राष्ट्रगीत गाते हुए वीरों देश को आजादी दिलाने में दिया योगदान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वंदे मातरम् मां भारती की वंदना है। इस गीत में इतनी शक्ति थी कि देश की आजादी के लिए लड़ने वाले अनेक वीर वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए शहीद हुए और इसे गाते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने कहा कि इसी राष्ट्रगीत को गाते हुए अनेक वीरों ने देश को आजादी दिलाने में अपना योगदान दिया।
शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विद्या भारती ऐसी संस्था है, जो शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है और भारत प्राचीन काल से ही विद्या एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहा है।
नक्सल प्रभावित बस्तर में शिक्षा का विस्तार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा, लेकिन डबल इंजन की सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से नक्सलवाद को समाप्त करने में सफलता मिल रही है। उन्होंने बताया कि ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी बनाई जा रही है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।
34 स्थानों पर बन रहे नालंदा परिसर
सीएम साय ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 34 स्थानों पर नालंदा परिसर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहकर छत्तीसगढ़ के 13 बच्चों ने यूपीएससी परीक्षा पास की है।
विद्यार्थियों से बोले- सपना देखिए और मेहनत कीजिए
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश का भविष्य उनके कंधों पर टिका है। विद्यार्थियों को सपना देखना चाहिए कि देश कैसे आगे बढ़ेगा और वे इसमें किस तरह अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि सपने देखने के साथ मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा “वो दूर खड़ी मंजिल इंगित कर तुम्हें बुलाती है, शिखर से बढ़ने वालों के माथे पर तिलक लगाती है।”
Trending
- अबूझमाड़ नारायपुर का हाल, दशकों से ग्रामीण सड़क बनने का कर रहे इंतजार
- राजनांदगांव में गणेश झांकी निकलने की तारीख बदली, राजधानी में बदल सकती है तिथि
- विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश : सीएम साय ने सभी कलेक्टरों से कहा – अलर्ट रहें, आम जनता को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
- वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम: CM साय बोले- बच्चों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य
- केंद्रीय जेल में बंदी से बातचीत का वीडियो वायरल, मोबाइल अंदर पहुंचने के दावे की जांच जरूरी
- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा : DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 युवकों की मौत, 5 घायल
- मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग : निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े, पुलिस से हुई झूमाझटकी
Friday, September 25
