Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    • राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
    • हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
    • रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
    • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
    • बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

      November 10, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

      November 10, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

      November 10, 2026

      प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      November 8, 2026

      बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर

      November 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पांच लाख दीयों से रोशन हुआ मनेन्द्रगढ़, ‘सेवा संकल्प’ का भव्य आगाज
    छत्तीसगढ

    पांच लाख दीयों से रोशन हुआ मनेन्द्रगढ़, ‘सेवा संकल्प’ का भव्य आगाज

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    सरोवर तालाब में दिखा अद्भुत नजारा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में उमड़ा जनसैलाब

    Publicuwatch24.com-एमसीबी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने और जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ ने सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का भव्य संदेश दिया। गुरुवार की शाम वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब का नजारा देखते ही बन रहा था। ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के जिला स्तरीय शुभारंभ के अवसर पर पांच लाख से अधिक दीपों के प्रज्वलन से पूरा मनेन्द्रगढ़ रोशनी से नहा उठा। सरोवर तालाब के चारों ओर जगमगाते दीप और पानी में बन रहे उनके झिलमिलाते प्रतिबिंब ने ऐसा अद्भुत दृश्य रचा कि हर किसी की नजरें ठहर गईं।
    सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ आयोजित इस भव्य दीपोत्सव में मनेन्द्रगढ़ ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। पूरा परिसर दीपों की रोशनी, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। हजारों नागरिकों ने इस ऐतिहासिक और मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। इस अवसर पर राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवती सिंह, पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, जनपद अध्यक्ष जानकी बाई खुसरो, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
    मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ और जिला स्तरीय दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का वाचन किया गया। दीपों की रोशनी के बीच देशसेवा, जनसेवा और जनभागीदारी का संदेश पूरे वातावरण में गूंजता रहा।
    पांच लाख दीपों में नजर आया सेवा और जनभागीदारी का संकल्प
    सरोवर तालाब के चारों ओर सजे पांच लाख से अधिक दीप केवल रोशनी का माध्यम नहीं रहे, बल्कि सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रतीक बने। एक साथ प्रज्वलित हुए असंख्य दीपों ने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया। तालाब के शांत जल में दीपों की परछाइयों ने दृश्य की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा दिया।
    मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी और नागरिकों के उत्साह से सरोवर तालाब का पूरा वातावरण आध्यात्मिकता और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में शामिल हर व्यक्ति इस भव्य आयोजन का साक्षी बनकर गौरवान्वित नजर आया।
    25 वर्षों की सेवा, जनकल्याण का प्रेरणादायी अध्याय
    स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि सेवा को केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है।
    उन्होंने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित भव्य दीपोत्सव के लिए जिले की जनता और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया है। पांच लाख से अधिक दीपों का एक साथ प्रज्वलित होना जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना को दर्शाता है।
    मनेन्द्रगढ़ की एकजुटता ने रचा रोशनी का अद्भुत संसार
    सरोवर तालाब में आयोजित दीपोत्सव में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, वैसे-वैसे दीपों की रोशनी और अधिक आकर्षक होती गई। तालाब के चारों ओर कतारबद्ध दीपों और जल में पड़ती उनकी चमक ने पूरे परिसर को रोशनी के अद्भुत संसार में बदल दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग इस आयोजन का हिस्सा बने। नागरिकों ने दीप जलाकर सेवा संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। पूरा मनेन्द्रगढ़ देर शाम तक उत्सव के रंग में डूबा रहा।
    सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा सेवा का संदेश
    ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी की भावना को जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया गया है।
    इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जब समाज और प्रशासन मिलकर किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए आगे आते हैं तो सामूहिक सहभागिता से बड़े बदलाव की राह तैयार होती है। सरोवर तालाब में प्रज्वलित पांच लाख से अधिक दीप इसी सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी के प्रतीक बने।
    जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही व्यापक सहभागिता
    कार्यक्रम में नगर निगम सभापति संतोष सिंह, नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता राम यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026

    रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

    November 10, 2026

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    By Publicuwatch AutherNovember 10, 20261

    Publicuwatch24. Com – रायपुर l राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य…

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026

    रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार

    November 10, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

    November 10, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.