Publicuwatch24.com-अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में घर घुसकर चाकू मारकर 70 साल के एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी दामाद नाजीम सबा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें 10 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे।
चाकू से हमले में घायल बशीरुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के बाद पुलिस ने धारा 109(1), 3(5), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था। मौत के बाद धारा में 103 अतिरिक्त जोड़ी गई। जांच के दौरान मृतक की बेची सादिया शारीन सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उनका पति नाजिम सबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। पूर्व में पति ने मायके पक्ष वालों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी दामाद नाजिम सबा ने अपने ससुर बसीरूद्दीन की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि चेनपुर पलामु के कंचन कुमार और अन्य आरोपियों को अंबिकापुर बुलाने के बाद उनके ठहरने की व्यवस्था की थी।
घटना वाले दिन (16 सितंबर) को निजारूद्दीन की हत्या की पूरी प्लानिंग की गई। इसके बाद कंचन और अन्य दो आरोपी हथियार से लेस होकर बाइक में बसीरूद्दीन के कर पहुंचे। वह किराए का मकान देखने के बहाने घर पहुंचे थे। कुछ देर में आरोपियों ने बसीरूद्दीन पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल के पास ही बाइक को छिपाने के बाद सभी भाग निकले।
पुलिस ने आरोपी कंचन के निशानदेही पर बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट जब्त किया। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
Trending
- कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: पीएम सूर्य घर योजना से जगमगाया किसान नेतराम का घर, हर महीने ₹2,000 की सीधी बचत
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- चिरायु योजना से धमतरी के 7 महीने के भाव्यांश को मिला नया जीवन: सत्य साईं अस्पताल रायपुर में सफल ओपन हार्ट सर्जरी
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Saturday, September 19
