publicuwatch24.-जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर मारपीट के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाया। वही SP विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, चांपा पुलिस ने बुधवार को मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिया था। रात भर हिरासत में रखने के बाद परिजनों को गुरुवार सुबह कुल्लू के मौत की खबर मिली, जिससे हड़कंप मच गया।
परिजनों का आरोप
मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग आक्रोशित हो गए और चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया।
पुलिस ने कहा- अस्पताल में हुई मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आबकारी एक्ट 34 (2) में बुधवार को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद शाम को उसकी तबियत बिगड़ने पर चांपा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां तबियत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जांजगीर जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां आज सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बता दें कि कुल्लू मेंहदीपारा का रहने वाला था, जिसके पांच बच्चे थे। कुल्लू की मौत के बाद अब उन पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिसकी वजह से परिजन ज्यादा आक्रोषित है।
SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड
परिजनों के थाने घेराव और हंगामे के बाद SP विजय कुमार पाण्डेय ने एक्शन लेते हुए आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में मानसून 2026: प्रदेश में अब तक 931.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- पदोन्नति के पदों पर संविदा नियुक्तियों का विरोध, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांगें
- अपराधियों की खैर नहीं : चाकू-छुरी लेकर निकले तो पुलिस लगाएगी क्लास, हथियार बेचने वालों से लेकर धार लगाने वालों तक पुलिस की नजर
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- तारीख पर तारीख… 80 साल पुराने मोती नाला पुल का कब होगा निर्माण? आश्वासनों से नाराज जनता, बोली- बम से उड़ा दो पुल
- 10 साल से बिस्तर पर था शशिकांत, CM साय के फोन से जगी इलाज की नई उम्मीद, बेहतर उपचार के लिए भेजा गया एम्स
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की इलाज के दौरान मौत: परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड
- अधूरे पुल पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर मांगा जवाब…
Thursday, September 10
