publicuwatch24.-गरियाबंद। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक इलाके में स्कूली बच्चों के अधूरे बने पुल से नदी पार करने के खतरों की खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। लगभग छह साल से बन रहा यह पुल अभी भी अधूरा है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के मैनपुर ब्लॉक इलाके में खंभाथा और आस-पास की बस्तियों के दर्जनों बच्चों को स्कूल जाने के लिए पैरी नदी पार करनी पड़ती है। इसके लिए उन्हें एक अधूरे पुल से जुड़ी संकरी और फिसलन भरी लोहे की सीढ़ी पर चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बताया गया है कि मॉनसून के दौरान यह उथली नदी तेज़ बहाव वाली नदी में बदल जाती है।
आयोग ने पाया है कि अगर मीडिया रिपोर्ट की बातें सच हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए, आयोग ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो हफ़्ते के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
3 सितंबर को आई रिपोर्ट के अनुसार, मैनपुर ब्लॉक में देहारगुडा और खंभाथा के बीच लगभग 300 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य पिछले छह साल से चल रहा है। अधिकारियों ने लगभग एक साल पहले ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि यह पुल छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में मानसून 2026: प्रदेश में अब तक 931.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- पदोन्नति के पदों पर संविदा नियुक्तियों का विरोध, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांगें
- अपराधियों की खैर नहीं : चाकू-छुरी लेकर निकले तो पुलिस लगाएगी क्लास, हथियार बेचने वालों से लेकर धार लगाने वालों तक पुलिस की नजर
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- तारीख पर तारीख… 80 साल पुराने मोती नाला पुल का कब होगा निर्माण? आश्वासनों से नाराज जनता, बोली- बम से उड़ा दो पुल
- 10 साल से बिस्तर पर था शशिकांत, CM साय के फोन से जगी इलाज की नई उम्मीद, बेहतर उपचार के लिए भेजा गया एम्स
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की इलाज के दौरान मौत: परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड
- अधूरे पुल पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर मांगा जवाब…
Thursday, September 10
