publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय गुरुवार शाम नीम करौली बाबा की जीवन कथा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने जाएंगे। चर्चा है कि सरकार उक्त फिल्म को टैक्स फ्री भी कर सकती है। साय के साथ मंत्री-विधायक और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी शाम सात बजे जोरा स्थित मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखने जा सकते हैं। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड की तर्ज पर ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की मांग की है। नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ के आगे 6 फिल्में ढेर
‘हनुमान अंश’ अब कोई छोटी फिल्म नहीं रही, क्योंकि इसने पहले ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है और इसके रुकने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। आइए जानते हैं कि पांचवें बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहा। साथ ही, ये भी जानते हैं कि नई रिलीज फिल्में ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘टॉक्सिक’ इसके सामने कहां तक पहुंची हैं।
नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 40 लाख रुपये और जुड़े। तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया। अब, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 34वें दिन यह फिल्म 7,810 शो में चली। फिल्म ने 34वें दिन ₹10.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹180.95 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन ₹153.13 करोड़ रुपये हो गया है।
‘हनुमान अंश’ ने 6 फिल्मों को चटाई धूल लगभग 1.75–2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी यह फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसे पहले ‘ओह माय डॉग’ और ‘आर्यभट्ट का जीरो’ से मुकाबला करना पड़ा, और बाद में ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ से भी टक्कर लेनी पड़ी। कम बजट में बनी होने के बावजूद, अब यह फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के साथ मुकाबला कर रही है। देखा जाए तो, रिलीज के समय से लेकर फिल्म अब तक 6 फिल्मों को धूल चटा चुकी है, जबकि इनमें 3 बड़ी फिल्में हैं।
Trending
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की इलाज के दौरान मौत: परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड
- अधूरे पुल पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर मांगा जवाब…
- हाइवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ में RPI की एंट्री! केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- संगठन को मजबूत कर BJP से मांगेगे 4-5 सीट
- राशन वितरण में गड़बड़ी, 52 पहाड़ी कोरवा परिवार परेशान
- Zora Mall में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज हनुमान अंश फिल्म देखेंगे
- दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना
- सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव
Thursday, September 10
