पंचायत को हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विकासखंड गौरेला के ग्राम करंगरा में जल अर्पण दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योजना पूर्ण होने पर पंचायत को हस्तांतरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल के महत्व एवं जल संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में जानकारी देते हुए पानी के संरक्षण और सदुपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। योजना पूर्ण होने पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता एवं जिला समन्वयक सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
