publicuwatch24.-अम्बिकापुर। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लखनपुर श्रीमती खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में साक्षरता के महत्व एवं उल्लासदृनव भारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के एबीओ आलोक सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षा से वंचित एवं अक्षर ज्ञान से दूर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उल्लास कार्यक्रम से जोड़ने और लखनपुर की साक्षरता दर बढ़ाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष कवमेश्वर राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू , विक्रम सिंह, जनपद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं एबीपी फेलो उपस्थित रहे।
इसी क्रम में विकासखंड के सभी संकुलों में भी अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया तथा जन-जन को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी देकर साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Tuesday, November 10
