publicuwatch24.-महासमुंद । देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, कार्यक्रम से जुड़े व्यक्ति, स्वयंसेवी शिक्षक एवं उल्लास के शिक्षार्थी को शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम में सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, उल्लास साक्षरता पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान, उत्कृष्ट स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान, पुस्तिका/साहित्य का विमोचन, उल्लास हेतु शपथ ग्रहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
एक दीप साक्षरता के नाम साक्षरता के प्रति जन-जन में जागरूकता का संदेश देने एवं पूरे जिले में सामूहिक संकल्प को दर्शाने के लिए सायं 7ः00 बजे एक साक्षरता दीप जलाया गया। यह दीप इस बात का प्रतीक होगा कि पूरा जिला अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ रहा है। साक्षरता मानव श्रृंखला प्रत्येक स्तर पर बनाया जा रहा है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं अपने घर से ही साक्षरता संबंधी नारे लिखे हुए प्ले-कार्ड लेकर रैली निकाल रहें है। मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों के अलावा ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के युवक-युवतियां, ग्रामवासी, वार्डवासी सभी एकत्रित रहे। जिसमें यह संदेश दिया गया कि जिले को निरक्षरता के अभिशाप को समाप्त करने के लिए कृत-संकल्पित है। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Tuesday, November 10
