publicuwatch24.-धमतरी। जिले के युवाओं के लिए बड़ी पहल सामने आई है। जिला प्रशासन अब शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं को एक-दूसरे से जोड़कर युवाओं तक पहुंचाने पर जोर दे रहा है। प्रशासन का लक्ष्य साफ है कि कोई भी युवा सिर्फ सही जानकारी या मार्गदर्शन के अभाव में किसी अवसर से वंचित न रहे।
दरअसल, जिले में विद्यार्थियों, युवाओं, उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर कई योजनाएं और अवसर उपलब्ध हैं। इन्हीं अवसरों को एक समन्वित व्यवस्था के जरिए जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत युवाओं को काउंसलिंग, गाइडेंस, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और नेटवर्किंग जैसी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
युवा धमतरी की इस पहल के तहत युवाओं की रुचि, जरूरत, चुनौतियों और उनकी आकांक्षाओं की जानकारी जुटाने के लिए पंजीयन कराया जा रहा है। पंजीयन के बाद जरूरत के अनुसार युवाओं को Mentors और Domain Experts से जोड़ा जाएगा। साथ ही Government, Industry, Academia और Civil Society से जुड़े संस्थानों एवं अवसरों तक उनकी पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी जयंत नाहटा ने बताया कि युवा धमतरी के तहत लगातार काउंसलिंग, गाइडेंस और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़े कई अवसर उपलब्ध हैं। जरूरत इन सभी अवसरों को एक समन्वित व्यवस्था के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की है।
प्रशासन इस पहल को “Education to Employability, Skill to Enterprise और Idea to Startup” की पूरी यात्रा से जोड़कर देख रहा है। यानी पढ़ाई से रोजगार, कौशल से उद्यम और नए विचार से स्टार्टअप तक युवाओं को जरूरी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने पर फोकस किया जा रहा है। इच्छुक युवा अपनी रुचि, जरूरत, चुनौतियां, अपेक्षाएं और सुझाव साझा करने के लिए युवा धमतरी पोर्टल पर पंजीयन कर सकते हैं।
पंजीयन या पहल से जुड़ी किसी भी जानकारी और सहायता के लिए CGS Network के हेल्पलाइन नंबर +91-9301727212 पर संपर्क किया जा सकता है। yuvadhamtari.com वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Trending
- एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
- सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं की तस्वीर, बिलासपुर में चार दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
- सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती
- आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
- तालाब में तैरती मिली लाश: बिलासपुर में महिला, तो कोरबा में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
- युवाओं के लिए बड़ी पहल: शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप को एक मंच पर लाने की तैयारी
- बाल विवाह के खिलाफ भारत की मुहिम को मिली वैश्विक मान्यता, दुर्गा कॉलेज में मनाया गया जश्न
- छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग, राजभवन पहुंचे भाषाविद्, राज्यपाल ने कहा
Tuesday, September 8
