publicuwatch24.-जगदलपुर। साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का गलत तरीके से फायदा उठाने का मामला बस्तर जिले में सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच के बाद जिले में 5925 महिला हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए हैं। इनमें 2 हजार ऐसे हितग्राही हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज गड़बड़ पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थीं। वहीं अब तक 5600 हितग्राहियों ने अपना ekyc नहीं कराया है, इनके भी नाम जल्द कट सकते हैं।
विभाग का कहना है कि कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी, जिसे अब रिकवरी किया जा रहा है। मृतक हितग्राहियों को सूची से हटाया गया है, जबकि अपात्र हितग्राहियों को होल्ड में डाल दिया गया है। इनसे अब तक 5 लाख 80 हजार 800 रुपए की रिकवरी भी की गई है।
योजना के तहत राज्य सरकार महिला हितग्राहियों को हर महीने एक हजार रुपए डीबीटी के जरिए बैंक खातों में देती है। वहीं बस्तर जिले में अब तक 5600 हितग्राहियों ने अपना ekyc भी नहीं कराया है। ऐसे में इन हितग्राहियों के नाम भी सूची से काटे जा सकते हैं। विभाग ने ekyc नहीं कराने वाले हितग्राहियों का वेरिफिकेशन तेज कर दिया है। बता दें कि योजना शुरू होने के पहले महीने में जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Tuesday, November 10
