Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    September 8, 2026

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी
    • दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद
    • बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये
    • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत, अब परिवार के साथ सुकून से बीत रही जिंदगी
    • एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात
    • सेवा सेतु ने बदली सरकारी सेवाओं की तस्वीर, बिलासपुर में चार दिन में मिला आय प्रमाण पत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

      September 8, 2026

      सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

      September 8, 2026

      बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये

      September 8, 2026

      दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

      September 8, 2026

      प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत, अब परिवार के साथ सुकून से बीत रही जिंदगी

      September 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़े आजीविका के अवसर
    रायपुर

    सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़े आजीविका के अवसर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब गांवों में दिखाई देने लगा है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी किसानों के लिए सिंचाई, खेती और मछली पालन जैसी गतिविधियों को एक साथ आगे बढ़ाने का आधार बन रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सपना के किसान जयलाल के लिए यह डबरी ऐसी ही बहुउपयोगी परिसंपत्ति बनकर सामने आई है।
    किसान जयलाल ने बताया कि जी-राम-जी योजना के तहत उनके लिए आजीविका डबरी का निर्माण कराया गया है। बारिश के दौरान इसमें पानी एकत्र हो जाता है, जो लंबे समय तक उपलब्ध रहता है। आवश्यकता के अनुसार इसी पानी का उपयोग खेतों में सिंचाई के लिए किया जा रहा है। डबरी बनने से खेती के लिए पानी की व्यवस्था को लेकर पहले जैसी परेशानी नहीं रही और फसलों की सिंचाई करना आसान हुआ है।
    सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़े आजीविका के अवसर
    किसान जयलाल ने बताया कि आजीविका डबरी का उपयोग केवल सिंचाई तक सीमित नहीं है। उन्होंने डबरी में मछली पालन भी शुरू किया है। इसके साथ ही लगभग 50-60 डिसमिल भूमि में सेमी की खेती कर रहे हैं। इस प्रकार एक ही जल संरचना उनके लिए खेती की सिंचाई के साथ अतिरिक्त आय का साधन भी बन गई है। उन्होंने बताया कि पहले खेती के लिए पानी की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण था। बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा नहीं होने के कारण उपलब्ध जल का पूरा उपयोग नहीं हो पाता था। अब डबरी में संग्रहित पानी को जरूरत के समय खेतों तक पहुंचाकर सिंचाई की जा रही है। इससे खेती को नियमितता मिली है और मछली पालन के माध्यम से आय का अतिरिक्त जरिया भी विकसित हुआ है।
    पानी का संरक्षण, खेती को संबल और आय में बढ़ोतरी आजीविका डबरी ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को आजीविका से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है। वर्षा जल को स्थानीय स्तर पर संरक्षित करने से जहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है, वहीं उसी जल संरचना का उपयोग मछली पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी किया जा रहा है। ग्राम सपना के किसान जयलाल का अनुभव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। डबरी के माध्यम से उन्हें खेती के लिए पानी की उपलब्धता के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिला है। इससे ग्रामीण परिसंपत्तियों के बहुउपयोग और स्थानीय स्तर पर आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में योजनाओं की उपयोगिता सामने आती है।
    आजीविका डबरी से मिली सुविधा पर खुशी जाहिर करते हुए किसान जयलाल ने कहा, “डबरी बनने से सिंचाई की सुविधा हो गई है। खेती-बाड़ी करने में अब परेशानी नहीं होती। डबरी के पानी से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं और मछली पालन भी कर रहे हैं।” उन्होंने आजीविका डबरी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबरी से उन्हें खेती के लिए पानी मिला है और इसके माध्यम से वे खेती-बाड़ी के साथ मछली पालन कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “इसके लिए विष्णु भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद।” जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित आजीविका डबरी जल संरक्षण को ग्रामीण आजीविका से जोड़ने का प्रभावी उदाहरण बन रही है। ग्राम सपना में किसान जयलाल के लिए यह डबरी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ खेती, सिंचाई और मछली पालन के जरिए आय के नए अवसरों का आधार बनी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये

    September 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    By Publicuwatch AutherSeptember 8, 20260

    शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खेती-किसानी को भी बेहतर बनाने की तैयारी publicuwatch24.-कोंडागांव। कभी…

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

    September 8, 2026

    बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा,मुर्गी पालन से दंतेवाड़ा की रामबती ने कमाए 25 हजार रुपये

    September 8, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हथियार छोड़ अपनाया हुनर,पुनर्वास नीति से बदली रानू राम की जिंदगी

    September 8, 2026

    दंतेवाड़ा में सौर ऊर्जा ने बदली तस्वीर: शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, 3 किलोवाट रूफटॉप प्लांट से हर महीने बचत

    September 8, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 ने संकट की घड़ी में निलंबर सिंह के परिवार तक पहुंचाई शासन की मदद

    September 8, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.