publicuwatch24.-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से फिल्म पुष्पा की तर्ज पर बेशकीमती सागौन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है. उदंती नदी के बहाव का सहारा लेकर सागौन के लट्ठों को ओडिशा पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वन विभाग और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया. अंतरराज्यीय सागौन तस्करी गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की स्मार्ट सर्विलांस व्यवस्था और मैदानी सूचना तंत्र के जरिए वन अमले को सागौन तस्करी की जानकारी मिली थी. सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने निगरानी बढ़ाई और तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की. जांच में पता चला कि तस्कर नदी के बहाव का इस्तेमाल कर सागौन के लट्ठों को छत्तीसगढ़ से ओडिशा की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे. तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों के तार छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े बताए जा रहे हैं.
सरकार बता दें कि पिछली बारिश के दौरान भी वन अमले ने नदी के बहाव का इस्तेमाल कर लकड़ी की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा था. इसके बाद वन विभाग ने बारिश के मौसम में नदी और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. फरार तीन आरोपियों की तलाश में भी टीम जुटी हुई है.
Trending
- राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ
- जनता को बड़ी राहत : जमीन सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
- किसानों को बड़ी सौगात: सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ स्वीकृत, नहरों के जीर्णाेद्धार सहित होंगे कई महत्वपूर्ण काम
- नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान
- बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
- रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
- महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई: बस्तर में 5,925 नाम हटे, 5,600 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अब भी बाकी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला स्थायी नेतृत्व, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
Monday, September 7
