publicuwatch24.-रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायगढ़ शहर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा महाभंडारे और निःशुल्क भोजन शिविर आयोजित किए गए। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी इन आयोजनों में शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही प्रसाद वितरण में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कहा कि “जन्माष्टमी का पर्व रायगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है।” उन्होंने कहा कि रायगढ़ में हर पर्व, उत्सव, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजन को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की परंपरा रही है।
चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की विशेषता यहां की सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना है। लोग समाज सेवा और एक-दूसरे से जुड़ने की भावना के साथ बड़े हृदय से आगे आते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न एसोसिएशन, सामाजिक संगठन और समाज के लोग मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन परंपरा की जीवंतता के साथ-साथ समाज में सेवा, समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही मंगलकामना है।
वित्त मंत्री चौधरी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायगढ़ सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर और नगर पालिका भवन के कार्यों का किया निरीक्षण
- पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और रोजगार की तस्वीर
- राज्योत्सव में परिवहन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, मौके पर ही बन रहे निःशुल्क बस पास
- शहरी स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी मजबूती : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
- वरिष्ठ नेता स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- बीजापुर में राज्योत्सव की भव्य तैयारियां पूरी, आज मिनी स्टेडियम में सजेगा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का मंच
Tuesday, November 3
