publicuwatch24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक युवक जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ के लिए मटकी बांधते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे सिम्स अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- महापौर मीनल चौबे को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार
- जन्माष्टमी पर मटकी बांध रहा था युवक, हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा
- छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- मांग करने वाले विकास विरोधी
- खैरागढ़ में कृष्ण भक्ति की धूम: कहीं ‘बनबिहारी’, कहीं ‘गैंद बिहारी’, तो राजमहल में ‘फतह बिहारी’
- KTU के छात्रों का फूटा गुस्सा, कुकर-कढ़ाई और थाली लेकर किया प्रदर्शन, हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग
- धमतरी में भू-जल संवर्धन को मिली नई रफ्तार
- जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
Friday, September 4
