publicuwatch24.-राजनांदगाँव। राजनांदगाँव जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोलापुर और शिकारी महका मोड़ के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं, स्कॉर्पियो वाहन में सवार 4 लोगों में से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे में कुल 4 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पंचनामा के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने लिया बाल विवाह के खिलाफ संकल्प
- चेन्नई में छत्तीसगढ़ पर्यटन का रोड शो, 130 से अधिक ट्रैवल एजेंटों से सीधा संवाद
- खम्हरिया और उदयपुर में महतारी सदन निर्माण का भूमिपूजन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी सौगात
- छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
- बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
- बाल संरक्षण गृहों को मिलेगी नई पहचान, अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की पहल
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Wednesday, September 2
