publicuwatch24.-कोरबा. कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन ने पहल की है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर सीतामणी से उरगा तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने और भारतमाला परियोजना से जोड़ने की मांग की है.
मंत्री देवांगन ने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारतमाला परियोजना तक फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग की है. पत्र में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना के सड़क मार्ग तक सुगम एवं व्यवस्थित संपर्क मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि शहर का प्रवेश मार्ग होने की वजह से प्रतिदिन वाहनों का दबाव, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र एवं आसपास बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं. इस क्षेत्र को भारतमाला परियोजना के प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने से लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं त्वरित आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.
मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान मुख्य मार्ग सिंगललेन होने की वजह से भारी वाहन और छोटे सभी वाहनों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, जनहित और क्षेत्र के विकास को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है.
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Wednesday, November 11
