Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

    September 2, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    September 2, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
    • ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग
    • स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई
    • किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र, 3,093 तक पहुंचेगी उपार्जन केंद्रों की संख्या
    • कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त
    • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण प्रदेश में टेक्सटाईल तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के लिए कार्ययोजना बनायें
    • स्वच्छता अभियान की निरंतर निगरानी – कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 04 स्थित मणिकंचन केंद्र का किया निरीक्षण
    • नवरात्रि-दशहरा और गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, चांपा में दो संभावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

      September 2, 2026

      ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

      September 2, 2026

      स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

      September 2, 2026

      किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र, 3,093 तक पहुंचेगी उपार्जन केंद्रों की संख्या

      September 1, 2026

      कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश जनदर्शन में कुल 44 आवेदन प्राप्त

      September 1, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग
    रायपुर

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 2, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ, मुक्ताकाशी मंच पर लोकवाद्य, तबला, बांसुरी, पियानो और लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंगीत परंपरा, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आधुनिक संगीत के सुरों को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘रंग-तरंग’ का मंगलवार को महंत घासीदास संग्रहालय परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में लोकवाद्यों की गूंज, शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और लोकगायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
    ‘रंग-तरंग’ का आयोजन 1 से 3 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक एवं वाद्य संगीत परंपरा को संरक्षित करने, नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा लोक एवं वाद्य संगीत से जुड़े कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
    पहले दिन सजी सुरों की महफिल
    आयोजन के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न वाद्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक वादन (फ्यूजन) की प्रस्तुति  विवेकानंद भारती एवं साथियों ने दी। पियानो वादन में मोहम्मद अयान रायकर, तबला वादन में नासिर खान, अंबिकापुर, बांसुरी वादन में श्री तारकेश्वर वर्मा, रायपुर तथा लोक गायन में राहुल ठाकुर, रायपुर ने अपनी प्रस्तुतियों से सुरों की मनमोहक छटा बिखेरी।
    लोकधुनों और पारंपरिक वाद्यों के साथ आधुनिक संगीत के सुरों का संगम कार्यक्रम की खासियत रहा। प्रस्तुतियों में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सहजता और विविधता के साथ संगीत के नए प्रयोगों की झलक भी देखने को मिली।
    परंपरा और आधुनिकता का संगम जरूरी : डॉ. संजय कन्नौजे
    संस्कृति एवं पुरातत्व संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोकसंस्कृति और संगीत परंपरा से है। यहां के पारंपरिक वाद्ययंत्र केवल संगीत के साधन नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।
    उन्होंने कहा कि ‘रंग-तरंग’ के माध्यम से पारंपरिक लोकवाद्यों और लोकधुनों को आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ ही कलाकारों को व्यापक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
    डॉ. कन्नौजे ने कहा कि वाद्य एवं संगीत कलाकारों के लिए ऐसे मंच उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलने से कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें व्यापक स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। विभाग का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं वाद्य संगीत परंपरा से जुड़े कलाकारों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें नए मंच उपलब्ध कराए जाएं।
    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परंपरा को आधुनिकता से जोड़ना आवश्यक है। लोकधुनों और पारंपरिक वाद्यों को नए संगीत प्रयोगों के साथ प्रस्तुत करने से युवा पीढ़ी भी सहज रूप से इनसे जुड़ सकती है। ‘रंग-तरंग’ इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
    शुभारंभ अवसर पर ये रहे उपस्थित
    कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विशेष रूप से संस्कृति एवं पुरातत्व संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, संस्कृति उपसंचालक श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं छायाकार श्री दीपेंद्र दीवान, समाजसेवी श्री उदय भान सिंह चौहान, साहित्यकार श्रीमती शकुंतला तर्रार, साहित्यकार श्री अरविंद मिश्र सहित बड़ी संख्या में कला एवं संस्कृति प्रेमी तथा जनसामान्य उपस्थित रहे।
    तीन दिवसीय ‘रंग-तरंग’ आयोजन के आगामी दिनों में भी संगीत एवं वाद्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग दर्शकों के सामने प्रस्तुत किए जाएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

    September 2, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

    September 2, 2026

    किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र, 3,093 तक पहुंचेगी उपार्जन केंद्रों की संख्या

    September 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

    By Publicuwatch AutherSeptember 2, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के…

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    September 2, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

    September 2, 2026

    किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 354 नए धान खरीदी केंद्र, 3,093 तक पहुंचेगी उपार्जन केंद्रों की संख्या

    September 1, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

    September 2, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग

    September 2, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई

    September 2, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.