publicuwatch24.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। महिला ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मौत से पहले उसने ना सिर्फ वीडियो बनाकर अपनी बहनों को भेजा, बल्कि दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर बहू को मौत के लिए जिम्मेदार भी बताया। इसी के आधार पर पुलिस ने अब मामले की जांच में शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान लक्ष्मी मानिकपुरी (40) के रूप में हुई है, जो कि लक्ष्मणबंध बस्ती की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले महिला का अपने पति, बेटे और बहू के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने अपनी बहनों को एक वीडियो भेजा था। वीडियो में पारिवारिक विवाद से जुड़ी बातें सामने आने की बात कही जा रही है।
दीवार पर लिखा सुसाइड नोट
परिजनों के अनुसार, महिला ने घर की दीवार पर एक कथित सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें अपनी बहू पूर्णिमा महंत को जिम्मेदार बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दीवार पर लिखी गई लिखावट की जांच हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराई जाएगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने का इंतजार है।
Trending
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत द्वारिका सोमनाथ और नागेश्वर जाएंगे 323 श्रद्धालु
- रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO ट्रस्ट की बैठक में हुआ चयन
- रायपुर में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चाकूबाज समेत तीन फरार गिरफ्तार
- भयानक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की मौत…
- भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने भरी हुंकार, कहा- महिलाओं आगे बढ़ने का मिल रहा अवसर, अब आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त…
Wednesday, September 2
